इन घरेलू उपायों से बदन दर्द में तुरंत आराम मिलेगा

इन घरेलू उपायों से बदन दर्द में तुरंत आराम मिलेगा

सेहतराग टीम

आज कल लोगों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ती है जिसकी वजह उनके शरीर में दर्द होने लगता है। ऐसे में शरीर दर्द को तुंरत कैसे दूर करें ये सभी लोग सोचते हैं। ऐसी स्थिति से अगर आप भी गुजर रहे हैं तो परेशान ना हों क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्या करें जिससे तुंरत शरीर दर्द से छुटकारा मिल जाए।

पढ़ें-  ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

सरसों के तेल से करें मालिश

सरसों का तेल शरीर का दर्द दूर करने का काम करता है। सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट नामक एक यौगिक होता है। ये शरीर में सूजन के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। मालिश करने से पहले बस तेल को थोड़ा सा गर्म कर लें। अब इस तेल से शरीर की मालिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि मालिश करने के बाद तुरंत ना नहाएं। करीब 30 से 40 मिनट बाद नहा लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

हल्दी

हल्दी प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करने में मदद करती है। इसके लिए गर्म दूध में 1 छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर पी लें। इससे दर्द दूर हो जाता है। इसके साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।   

दालचीनी भी दिलाएगा राहत

दालचीनी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। इसके लिए बस आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर डाल दें। अब इसे चलाए और फिर पी लें। 

अदरक दूर करेगी दर्द

बॉडी पेन को दूर करने के लिए अदरक बहुत फायदेमंद होती है। अदरक में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए बस आप एक कप पानी में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा अदरक डालकर इसे उबाल लें। जब से खौल जाए तो हल्का गुनगुना होने पर पी लें। इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार पीएं। ऐसा करने से आपको जल्दी आराम मिल जाएगा।

सेब का सिरका

मांसपेशियों में दर्द को दूर करने में सेब का सिरका बहुत प्रभावी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको गुनगुने पानी से नहाना होगा। गुनगुने पानी में थोड़ा सा सेब का सिरका डालें। इस पानी से नहा लें। ऐसा करने से आपके शरीर का दर्द कम होगा।

इसे भी पढ़ें-

आपके किचन में ही छुपा है, सर्दियों में होने वाली सूखी खांसी का इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।